फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का गला काटकर थाने पहुंचा युवक

Sat, 03 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौता गांव में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक का पिता ही उसे थाने लेकर पहुंच गया। आरोपी युवक के खून से सने कपड़े देखकर पुलिस ने उसकी बात पर यकीन किया और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग था। समझाने के बाद भी उसने युवक से मिलना बंद नहीं किया। इससे नाराज होकर यह वारदात कर दी।
विज्ञापन


फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव निवासी उज्मा (17 वर्ष) का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात उज्मा घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन हुई तो करीब तीन घंटे बाद वह प्रेमी के साथ मिली। परिजनों का कहना है कि इसके बाद घर आकर सभी सो गए थे।

इस बीच, शुक्रवार सुबह पांच बजे उज्मा का भाई अनस उसके कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी गर्दन काट दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो वहां उज्मा की लहूलुहान लाश पड़ी थी। अनस के कपड़े खून से लथपथ थे। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैली। लोगों की भीड़ लग गई। वारदात के करीब तीन घंटे बाद किशोरी का पिता कामिल अपने आरोपी बेटे को लेकर फलावदा थाने पहुंच गया। आरोपी भाई ने बहन की हत्या का जुर्म कबूल किया। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


आरोपी बोला- बदनामी हो रही थी
आरोपी अनस का कहना था कि कई बार समझाया, लेकिन न तो उज्मा मानी और न ही वह युवक। मोहल्ले मेें बदनामी भी हो रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि जिस युवक के कारण उज्मा की हत्या हुई है, पुलिस को उसे भी गिरफ्तार करना चाहिए। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा। सीओ मवाना डीपी यादव के मुताबिक, अनस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें