फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह दबोचा, ऐसे हुआ पर्दाफाश, धमकी देकर करते थे वसूली

Thu, 18 Jun 2020 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन युवतियों समेत सात सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा है। यह गिरोह हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का धंधा करता था। गिरोह के सदस्य युवतियों के माध्यम से दूसरे शहरों से कार बुकिंग पर लाने के बाद चालक को किसी कमरे पर ले जाकर अश्लील फोटो खींचते थे। फिर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर अवैध वसूली की जाती थी।

विज्ञापन


सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार शाम सिविल लाइंस थाना पुलिस कच्ची सड़क क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान बदहवास हालत में घूम रहे रॉकी निवासी गुर्जरहेडी सोनीपत को रोक कर पूछताछ की। उसने खुद के साथ हुई ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया। 

इसके बाद युवक द्वारा बताए गए मकान व गोदाम पर छापा मारकर तीन युवतियों व चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बंधक बनाए गए रॉकी के गांव के ही साथी कार चालक विनोद को भी मुक्त कराते हुए दो कार, एक तमंचा-कारतूस, दो छुरी, सात मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मां की गोली मारकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये बड़ी वजह

सीओ सिटी ने बताया कि गिरोह में शामिल युवतियां जरूरी वजह बताकर कहीं बाहर से कार को बुकिंग पर लाती हैं। रास्ते में एक युवती कार चालक से नजदीकी बढ़ाते हुए उसे एक कमरे में लाती है, जहां अन्य सदस्य कार चालक व युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो तैयार कर लेते हैं। इसके बाद चालक को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली की जाती है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


ये हैं आरोपी 
सीओ सिटी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रेणू पुत्री कृष्ण, सानिया पुत्री राजवीर और मुकेश पुत्री गुरिया निवासीगण डेरी मोहल्ला (रोहतक), गिरोह का सरगना चांद पुत्र शरीफ अंसारी निवासी चमारियान रोड, थाना सितारा (रोहतक), दिनेश पुत्र नबे सिंह निवासी बालोट, थाना आईएमपी (रोहतक) और मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला महमूदनगर निवासी इजरायल पुत्र निसार और इंतजार पुत्र अकबर शामिल हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें