फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक लुटेरे, ट्रेन से जाकर विमान से लौटते

Mon, 18 Feb 2019 01:57 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला

सार

 - एसटीएफ मेरठ यूनिट ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
 - तीन लाख रुपये, लाखों की ज्वैलरी बरामद
 - छत्तीसगढ़, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में की वारदात
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
एसटीएफ मेरठ यूनिट ने रविवार शाम सिविल लाइन से चार ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो कई राज्यों की पुलिस और एसटीएफ के लिए सिरदर्द बने हुए थे। लुटेरों का यह हाईटेेक गिरोह अलग-अलग राज्यों में लूट, चोरी और डकैती की 50 से अधिक वारदात अंजाम दे चुका है। ट्रेन से दूसरे राज्यों में लूट और डकैती डालने जाते थे। घटना को अंजाम देने के बाद विमान से लौटते थे।
एसटीएफ मेरठ यूनिट के सीओ बृजेश सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दूसरे राज्यों से लगातार सूचना मिल रही थी कि वेस्ट यूपी का एक गिरोह कई राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। रविवार शाम सटीक सूचना पर पुलिस लाइन के पास स्विफ्ट कार की घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश सहित कई राज्यों में लूट और डकैती की वारदात करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। चारों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार, सोने के आठ सिक्के, सोने के 14 बिस्किट, सोने के मंगलसूत्र, 250 ग्राम सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के, प्लेटिनम की अंगूठी, तीन लाख रुपये और अन्य ज्वैलरी बरामद की गई है। यह गिरोह करीब तीन साल से बंद मकानों में चोरी, लूट और  डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

लूट का बनाते थे टूर प्रोग्राम
सीओ
बृजेश सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना वसीम है, जो अपने साथियों के साथ ट्रेन से विभिन्न राज्यों में जाता था। महंगे होटल में रहते थे और आलीशान घरों की रेकी करते थे। जो घर बंद होता था, रात में ताले तोड़कर चोरी कर लेते थे। इनके अलावा दूसरे राज्यों में रात के समय दंपति, महिला या अकेले व्यक्ति से ज्वैलरी और नकदी लूट लेते थे। कई राज्यों में परिवार को बंधक बनाकर डकैती को भी अंजाम दिया। ये पूरा गैंग एक तरह से एक या दो माह का टूर प्रोग्राम बनाकर निकलता था। माल का बंटवारा करने के बाद विमान से लौटता था।
नागपुर में एक दिन में छह घटनाएं
सीओ
ने बताया कि आरोपी वसीम और नदीम ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले नागपुर में एक दिन में छह घटनाओं को अंजाम दिया। जहां से लाखों रुपये की नकदी और ज्वैलरी लूटी गई। कुछ ज्वैलरी रास्ते में ही खर्चे के लिए बेच दी थी। नागपुर के पांचपावली में भी पांच दिन पहले इन पर केस दर्ज हुआ था। नागपुर, नासिक, मुंबई, भोपाल, उज्जैन, पटना, हैदराबाद में बसों से भी सफर करते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। नागपुर पुलिस आरोपियों को रिमांड पर ले गई है।
विज्ञापन

प्रेमिकाओं के करते थे शौक पूरे
पूछताछ
में शहनवाज ने बताया कि नदीम निवासी अमरोहा उसका रिश्तेदार है। अमरोहा से चार युवतियों को दस हजार रुपये में लाए थे। रुड़की और हरिद्वार में घूमाने के बाद इन युवतियों के साथ परतापुर में एक होटल में पांच माह पहले कमरा लिया था। जिसके लिए 15 हजार रुपये दिए थे। आरोपियों का कहना है कि प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए वह अपराध करते थे।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
वसीम पुत्र नसीम निवासी सरावा, थाना कोतवाली जिला हापुड़
नदीम उर्फ काला पुत्र सगीर निवासी बहादुरगढ़, हापुड़, हाल पता शहवाजपुर, अमरोहा
रईस पुत्र रफीक निवासी शहवाजपुर थाना गजरौला, अमरोहा
शहनाज उर्फ त्यागी पुत्र बाबू निवासी मजीदपुरा ईदगाह रोड कोतवाली, हापुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें