फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला कुआं पर युवक को गोली मारी

Thu, 01 Dec 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोला कुंआ पर बुधवार रात एक युवक को तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट को चीरती निकल गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इस्लामाबाद, लिसाड़ी गेट निवासी असर (18) पुत्र गुलजार कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करता है। असर रात करीब दस बजे सामान लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गोला कुआं पर सुहेब और उसके दो साथियों ने उसे पकड़कर गोली मार दी। गोली लगते ही लोगों की भीड़ लगी तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गुलजार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। असर को एक ही गोली लगी जो हाथ में लगने के बाद पेट को चीरती निकल गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। असर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें