क्षेत्र के भदरांव गांव में मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने शिक्षक के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोर घर के पीछे से छत पर पहुंच गए। सीढ़ी से आंगन में दाखिल हो गए।
परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर बारी-बारी से नौ कमरों का ताला तोड़ कर उसमें रखा समाना और पार कर दिया। परिवार के सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। उसकी कुंडी बाहर से बंद कर नौ कमरों का ताला तोड़कर अस्सी हजार नगदी समेत लगभग बारह लाख रुपये का जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। सूचना मिलने पर एसओ मनोज
कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। डाग स्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता गांव के एक व्यक्ति के घर जाकर रूक गया। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दिया है। भदरावं गांव के राजबहादुर सिंह व दिवाकर सिंह अध्यापक हैं। उनके पक्का मकान में फू ल कुमारी सहित कई और परिवार रहता है।
मंगलवार की रात मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़कर चोर आंगन में दाखिल हो गए। राजबहादुर दिवाकर सिंह फू लकुमारी और दूसरे कमरे में किरन सोई थी। चोरों ने कमरे के बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। बाकी नौ कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए।
बाक्स में रखा जेवरात छह चैन, दो हार, आठ जोड़ा चूड़ी, नथिया, मांगटीका, सोने की अंगूठी व अन्य सामान के साथ तीन अटैची में रखा काफ ी कपडा उठा ले गए। खटखटाहट की आवाज होने पर राजबहादुर उठना चाहे तो बाहर से दरवाजा बंद मिला।
शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे चोर सामान लेकर फ रार हो गए। खोजी कुत्ता गांव के ही एक व्यक्कि के घर तक जा कर रुक गया। राजबहादुर का कहना है कि चोर करीब बारह लाख का सामान ले जाने में सफल रहे।