फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गार्ड की हत्या, तोड़फोड़ के बाद बवाल  

Mon, 06 Jun 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
गार्ड की हत्या के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुशीला मैटरनिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल में रविवार तड़के गार्ड की गला दबाकर हत्या कर दी गई। गार्ड की लाश अस्पताल कैंपस में जनरेटर रूम के पास पड़ी मिली। गार्ड के मुंह पर पैकिंग टेप चिपकी थी तो हाथ-पैर भी टेप और रस्सी से बांध रखे थे। हत्या की सूचना पर पहुंचे गार्ड के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए चार गार्डों को घायल कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस शव कब्जे में ले पाई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन चेहरे सामने आए हैं। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


गांव जंगेठी, कंकरखेड़ा ब्रजभूषण (50) पुत्र रघुवीर सिंह सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल परिसर स्थित सुशीला मैटरनिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल में गार्ड था। शनिवार रात आठ बजे से वह हॉस्पिटल में ड्यूटी पर था। रविवार सुबह 7:30 बजे आवास पर दूध न पहुंचने पर एक महिला अस्पताल की तरफ पहुंची। गार्ड को आवाज लगाते हुए महिला डॉक्टर जनरेटर रूम के पास पहुंची तो वहां गार्ड की लाश पड़ी थी। गार्ड के मुंह पर पैकिंग टेप चिपकी थी। दोनों पैर और हाथ भी रस्सी व पैकिंग टेप से बंधे हुए थे। 
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सिविल लाइन थाने के कार्यवाहक एसओ राजीव सक्सेना मौके पर पहुंचे। करीब नौ बजे पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने गार्ड के परिजनों को मौत की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अलावा रिश्तेदार और जंगेठी के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अस्पताल पहुंच गए। जैसे ही भीड़ अस्पताल में अंदर घुसने लगी तो वहां तैनात गार्डों ने भीड़ को रोक दिया। 
विज्ञापन


इस पर भीड़ ने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश तो लोगों ने एक दरोगा के साथ हाथापाई कर दी। भीड़ ने गार्ड श्रीराम, आदेश, सचिन और अनूप पर हेलमेट व लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी ओपी सिंह कई थानों की पुलिस के साथ वहां पहुंचे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह भीड़ को शांत करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीएम आवास पहुंची भीड़
कुछ ग्रामीण मोर्चरी पहुंच गए और हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गये। बाद में ग्रामीणों की भीड़ जिलाधिकारी के आवास पर पहुंची और डीएम से शिकायत करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। ब्रजभूषण के बड़े बेटे अक्षय ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

कोट
यह घटना कैंपस स्थित सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल की है। जसवंत राय हॉस्पिटल से इसका कोई लेना-देना नहीं है। संजय गौड़, सुपरवाइजर, जसवंत राय हॉस्पिटल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें