फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे ने की थी फाइनेंसर की हत्या

Sat, 01 Jun 2019 03:57 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : जांच करती पुलिस
विज्ञापन
गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात फाइनेंसर गोपाल चौहान (रिटायर्ड फौजी) की हत्या में परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अम्हेड़ा गांव के पूर्व प्रधान छोटेलाल के बेटे दीपक ने हत्या को अंजाम दिया है। गोली मारते हुए वह सीसीटीवी में कैद हो गया है। गांव में जातीय तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और गंगानगर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि अम्हेड़ा गांव में फाइनेंसर विपिन उर्फ बिन्नू पुत्र लोकेश गौतम का प्रोविजन स्टोर है। विपिन ने फाइनेंसर गोपाल चौहान (36) पुत्र सतेंद्र गांव सिखेड़ा हाल पता सद्भावना एंक्लेव ईशापुरम से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। वहीं फाइनेंसर गोपाल से एक माह पहले दीपक पुत्र छोटेलाल निवासी अम्हेड़ा ने भी 1.60 लाख रुपये उधार लिए थे। गोपाल उधार दिए पैसे मांग रहा था। आरोप है कि विपिन और दीपक ने पैसों की मांग करने पर उसे हत्या की धमकी दे रहे थे। बृहस्पतिवार रात सोनू, रिंकू और जॉनी गोपाल के घर पहुंचे। उन्होंने दीपक व विपिन से पैसे दिलाने का आश्वासन दिया।
दीपक पहले से वहां अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान दीपक ने गोपाल के सिर में गोली मार दी। इस घटना में फाइनेंसर विपिन को भी गोली लगी। विपिन ने हत्यारोपियों का पक्ष लेते हुए पुलिस अफसरों से कहा कि गोपाल ही अपने साथियों के साथ फायरिंग कर रहा था। उसी के किसी साथी की गोली से गोपाल की मौत हुई है। गोपाल के भाई गगनदीप ने गंगानगर थाने में दीपक पुत्र छोटेलाल निवासी अम्हेड़ा, पिन्नू निवासी अम्हेड़ा, सोनू पुत्र सतीश निवासी अम्हेड़ा, जोनी पुत्र राजवीर निवासी अम्हेड़ा, रिंकू और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोली मारते दिखा दीपक
पुलिस का कहना है कि जिस जगह गोपाल की हत्या की गई है। पास में ही पूर्व प्रधान छोटेलाल का घर है। छोटेलाल के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने कैमरों की फुटेज देखी तो छोटेलाल का बेटा दीपक ही गोली चलाते दिखा। पुलिस का कहना है कि पूर्व में दीपक के पेट में भी संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। हत्यारोपी दीपक एक भाजपा नेता का चचेरा भाई है।

गांव में तनाव, आरोपी के घर हमला
गोपाल
दो साल पहले ही आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह परिवार के साथ ईशापुरम में रह रहा था। सिखेड़ा निवासी गोपाल की हत्या के बाद अम्हेड़ा और सिखेड़ा गांव में तनाव की स्थिति है। बृहस्पतिवार को सिखेड़ा गांव के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस और पीएसी ने भीड़ को संभाला। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद गोपाल का शव सिखेड़ा गांव पहुंचा तो सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, गंगानगर और इंचौली पुलिस मौके पर तैनात रही। फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें