फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में फैक्ट्री मालिक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की जगदीश कॉलोनी में चोरी का विरोध करने पर केमिकल डालकर जलाने के मामले के तीन दिन बाद पीजीआई में उपचाराधीन आइस फैक्ट्री मालिक डिम्पी ने दम तोड़ दिया। पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी में तीन दिन पहले चोरी का विरोध करने पर डिम्पी को चोरों ने केमिकल उडे़लकर आग लगाकर हत्या का प्रयास किया था। पीजीआई में उसका उपचार चल रहा था। बाद में उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। शुक्रवार को डिम्पी ने पीजीआई में ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाते ही आर्य नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फैक्ट्री मालिक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे। उधर सुरक्षा की दृष्टि से डीएसपी ने भी जगदीश कॉलोनी का जायजा लिया। कॉलोनी में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
---
लोगों का आरोप-बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
रोहतक। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। साथ ही आरोपियों पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


बढ़ते क्राइम को लेकर व्यापारियों में भी आक्रोश
जिले में प्रतिदिन बढ़ती जा रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भी पुलिस के प्रति आक्रोश है। व्यापारी अनिल भाटिया ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा कि प्रतिदिन शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नवनिर्वाचित सांसद व मंत्री ध्यान दें। हरियाणा व्यापार मंडल। इसके अलावा व्यापारी नेता हेमंत बख्शी, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार खटक का कहना है कि आए दिन अपराध हो रहे हैं पर पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। मामले को लेकर एसपी से भी मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें