फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड: पहले हाथ मिलाया फिर गले से लगाया और मार दी गोली, बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Jul 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के खैला गांव में पूर्व प्रधान के बेटे विनोद की हत्या के मामले में पिता ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में लगी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रधानी के चुनाव को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखा है।

विज्ञापन


चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव निवासी पूर्व प्रधान राजे के बेटे विनोद की गुरुवार की रात नौ बजे के लगभग घर के बाहर बुलाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को मृतक पहचानता था।

बताया गया कि घटना से पहले बदमाशों ने हाथ मिलाया और फिर गले भी लगाया। इसके बाद पिस्टल से गोली मार दी। पिता राजे ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में किसी से कोई रंजिश नहीं बताई। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन


प्रधानी के चुनाव को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा रखे हैं। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस पता लगाने के प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें