फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फैक्टरी मालिक से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 22 Apr 2019 08:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत के अहेड़ा गांव में इंडो इंडस्ट्रीज के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पांच युवक पिछले कई महीन से रुपये मांग रहे हैं। कई बार फैक्टरी मालिक पर हमला भी कर चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के फोटो, वीडियो व ऑडियो भी सौंप दी।  

विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा निवासी अमित जैन पुत्र सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि उनकी अहेड़ा गांव में चमरावल रोड पर इंडो इंडस्ट्रीज के नाम पर फैक्टरी है। पिछले छह माह से गांव के पांच युवक उससे रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपी किसी भी समय हथियार लेकर फैक्टरी में घुस आते हैं और धमकी देते हैं कि हर महीने 50 हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। रंगदारी न देने पर कई बार उन्होंने पीड़ित पर हमला भी किया। 

उन्होंने कहा आरोपियों ने 18 और 26 फरवरी, 15 अप्रैल को भी पांचों आरोपियों ने फैक्टरी में पहुंचकर रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने इस संबंध में थाना पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के फोटो, वीडियो व ऑडियो भी दी। पुलिस ने आरोपी ओमपाल, ललित, सूरज, मोनू और महेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें