फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नाबालिगों ने पांच वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस स्थित झुग्गी में हुई घटना, बिगड़ी हालत, भर्ती
0 किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाएंगे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में माता-पिता संग झुग्गी में रहने वाली पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि घटना में तीन नाबालिग शामिल थे, जिन्हें थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों को किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में झुग्गी में रहने वाला एक व्यक्ति ई-रिक्शा चलाता है। परिवार में पत्नी के अलावा पांच साल की बेटी है। रविवार रात वह ई-रिक्शा लेकर कहीं निकला था। उधर, पत्नी किसी काम में व्यस्त थी। थोड़ी देर बाद झुग्गी में बेटी को न पाकर उसके होश उड़ गए। वह खोजबीन करते हुए कुछ दूर पर सुनसान जगह पर पहुंची तो वहां बेटी को लहूलुहान हालत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और पीड़ित बच्ची व उसके परिजनों को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को डफरिन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मां ने पड़ोस में ही रहने वाले पिता-पुत्र व एक अन्य को नामजद करते हुए तहरीर दी, जिस पर पॉक्सो व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि, जांच में पता चला कि घटना में बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले तीन नाबालिग शामिल थे, जिनकी उम्र क्रमश: 11, नौ व 10 साल थी। एसआई अजय मिश्रा व थाने के बाल संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने नाबालिगों से पूछताछ की तो उन्होंने घटना में शामिल होने की बात बताई। इसके बाद उन्हें अभिरक्षा में ले लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मां की ओर से की गई नामजदगी गलत पाई गई। अभिरक्षा में लिए गए तीनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें