ज्ञानपुर गांव में दो पक्षों में झगड़े के दौरान बिखरी पड़े पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर गांव में मंगलवार को कमेंट करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले और पथराव, फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात ने कई थानों की फोर्स के साथ आरोपियों की तलाश में कांबिंग की।
भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी सलमान पुत्र डॉक्टर आकिल और प्यारे पुत्र नजाकत अली के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों ने एक दूसरे पर कमेंट कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग शुरू हुई तो गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सेदर देहात श्रीकांत प्रजापति, भावनपुर एसओ राजेंद्र त्यागी और परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीओ ने आरोपियों की तलाश के लिए एक घंटे तक खेतों में कांबिंग की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
सीओ ने कहा, सबसे खिलाफ होगा केस
सीओ श्रीकांत ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनो पक्षों ने थाने पर पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन बाद में समझौता कर लिया। अब सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जएगा। फैसला करना है तो कोर्ट में जाकर करें।
घरों के दरवाजे हुए बंद
पुलिस फोर्स के देखते ही लोगों ने अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वही पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद दरवाजे नही खुल सके। इस संबंध में एसओ राजेेंद्र त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से चार लोग हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।