पुलिस की खुली पोल, तमाशबीन बनी थी
अनीता का पति और सास से अक्सर विवाद होता था। इसे लेकर अनीता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अनीता ने बेटियों की जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी थी। सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची थी और अनीता और उसकी बड़ी बेटी मनालिक को उठाकर ले गई थी। कई घंटे उनको पुलिस ने थाने में बंद रखा। इसके बाद भी पुलिस ने स्थिति को नहीं भांपा। इससे पहले भी दंपती के झगड़े में पुलिस तमाशबीन बनी रही। नतीजा यह हुआ कि दंपती के विवाद में 14 साल की बेटी माही की हत्या हो गई।
थाने से जाने के बाद हुई हत्या
अनीता और उसकी बेटी के थाने से घर जाने के बाद माही की हत्या हुई। हत्या किसने और क्यों की, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से सुन लेती तो माही की जान न जाती। विवाद के चलते ही माही की हत्या हुई है। मां-बेटी के थाने जाने के बाद माही डिप्रेशन में आ गई थी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच में लगी है। माही कक्षा 10वीं की छात्रा थी।
मेडिकल स्टोर की चाबी भी माही पर
पुलिस के मुताबिक, अनीता ने बताया कि माही पर मेडिकल स्टोर की चाबी थी, जिसे सचिन लेने की जिद कर रहा था। माही ने कहा था कि वह मर जाएगी, लेकिन चाबी नहीं देगी। इसे लेकर सोमवार रात काफी झगड़ा हुआ था। सुबह चाबी लेने के लिए बेटी को मार डाला। हालांकि, यह बात अभी पुलिस के गले नहीं उतर रही। सचिन शाम से घर पर नहीं था। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को पुलिस इस मामले की गहनता से पूछताछ करेगी।
परिजनों का रोकर बुरा हाल
अनीता का भाई पुलिस में है। वहीं अपनी बहन और उसके बच्चों की देखरेख करता है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम हुआ है। जिसमें बिसरा सुरक्षित रखा है। परिवार के लोगों की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। परिजनों के अलग- अलग बयान हैं। पुलिस मामले की सच्चाई जानने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। सचिन त्यागी घटनास्थल पर नहीं था। पुलिस उसकी भी जांच करने में लगी है। परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/