एसपी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने 19 दिसंबर को गांव भौराकलां निवासी दीपक पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। उस घटना में दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद 31 दिसंबर को दीपक पर हमले की घटना के दो गवाहों पर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि इसी साल पांच मार्च को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली जमालपुर में सुनील गडरिया की गोली मारकर हत्या करने में शामिल रहे हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर है और फायरिंग की घटना में थाना भौराकलां से वांछित चल रहे थे। इसके अलावा बागपत जिले में भी छिनैती की घटना में शामिल होने की जानकारी मिली है। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एक पिस्टल से कई घटनाओं को दिया अंजाम
अंकित से बरामद हुई पिस्टल से कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि अंकित से जो पिस्टल बरामद हुई है, उससे नंगली जमालपुर में सुनील गडरिया की हत्या की गई थी। भौराकलां में दीपक पर फायरिंग करने और दो दिन पहले बाइक लूटने की घटना में भी इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/