दिन में रेकी, रात में गोवंश कटान
सीओ पंकज सिंह ने बताया कि घायल बिलाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हर्रा, खिवाई और आसपास के जंगल में गोवंश घूमते हैं। उनके गिरोह में पांच युवक शामिल हैं, दिन में वह रेकी करते हैं और रात में जंगल में गोवंश का कटान पर मीट को गाड़ी में ले जाकर सप्लाई कर देते हैं। जबकि अन्य अवशेष जंगल में ही छोड़ देते हैं। बिलाल ने बताया कि सोमवार रात्रि तीन बजे भी उन्होंने गोवंश का कटान किया था।
तीन दिन में दूसरी घटना
शनिवार सुबह भी रोहटा पुलिस ने गोकशी की घटना में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जहां आरोपियों ने दो गोवंश का कटान करने की बात पुलिस के सामने कबूली थी। इस मामले में पुलिस ने नईम निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया था।
सैंपल भेज दिए गए हैं
मीट के सैंपल भरवाकर भेज दिए गए हैं। अवशेष के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- अविनाश पांडेय, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/