फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एनकाउंटर: कुख्यात बदमाश को मारी गोली, एसआई-कांस्टेबल भी हुए घायल

Sat, 12 Jan 2019 09:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मुठभेड़ में एक एसआई व एक कांस्टेबल भी घायल हुए है। घायल बदमाशों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पुलिस कर्मियों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में वरुण पुत्र बाबू राम लुहारी हाल नवयुग कॉलोनी बड़ौत और जयंत उर्फ गोलू लुहारी गांव के रहने वाले हैं, उन्हें घायल अवस्था में बड़ौत सीएचसी से मेरठ रेफर किया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बदमाशों ने 11 जनवरी 2019 की शाम को गुराना रोड बड़ौत में सोनू कुमार पुत्र राकेश के घर में घुसकर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। यह मामला कोतवाली में दर्ज।

वहीं इसके बाद उन्होंने शुक्रवार की रात्रि ही चिकन हट होटल सराय रोड पर अमित पुत्र गजे गांव खामपुर को जान से मारने की नियत से फायरिंग की, उसका मामला दर्ज किया। गिरफ्तार बदमाश वरुण ने 16 नवंबर 2018 को राजू उर्फ राजीव पुत्र श्रद्धानंद शर्मा गुराना रोड बड़ौत को मुकदमे की पैरवी न करने पर धमकी दी, इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में मामला दर्ज कराया और वरुण तभी से वांछित चल रहा था। 

सीओ ने बताया कि 17 जुलाई 2015 को दिल्ली बस स्टैंड पर न्यू आर्य टेंट हाउस के मालिक दीपक अग्रवाल पुत्र कृष्ण प्रकाश और उसके भतीजे विकास और भाई राजेश पर दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ फायर किए, इसमें बदमाशों की गोली से वरुण का भाई पिंटू पुत्र बाबूराम मारा गया, यह मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है, यहां पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए। सीओ ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 12 बजे के लगभग वरुण और जयंत उर्फ गोलू बाइक से सराय रोड की ओर से आ रहे थे तो एसआई अभिषेक और कांस्टेबल विशाल पंवार ने उन्हें रोकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा मेें गोली चलाई। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस की जीप पर भी फायरिंग की जो शीश पर लगी। इसमें वरुण और जयंत गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एसआई अभिषेक कुमार व कांस्टेबल विशाल पंवार घायल हो गए। घायल बदमाशों को हिरासत में लिया। पुलिस सुरक्षा में पकडे़ घायल बदमाशों को मेरठ रेफर किया, जबकि एसआई और कांस्टेबल को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पकडे़ बदमाशों से बरामदगी
बदमाशों से नाइन एमएम की पिस्टल, पांच खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा व दो जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। 

वरुण का आपराधिक इतिहास
वरुण पर बड़ौत, हरियाणा में संगीन धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं। अब वह जमानत पर बाहर था और धमकी के मामले में वांछित चल रहा था। वहीं जयंत उर्फ गोलू पर संगीन धाराओं में बागपत, बड़ौत में 10 मुकदमे विचाराधीन है, वह भी जमानत पर बाहर आया हुआ था। 

ये रहे मुठभेड़ में शामिल
बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कोतवाल संजीव कुमार, एसएसआई रमेश सिंधु, एसआई मुनेश पाल, मानवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अवतार, विशाल पंवार, सचिन शामिल रहे।

2010 में आपराधिक दुनिया में रखा था कदम
वरुण लुहारी से क्षेत्र के लोग दहशत खाने लगे थे, वर्ष 2010 में उसका मामूली मारपीट में नाम आया और धीरे धीरे अपराध की दुनिया में उतर आया। वह जहां देखता वहीं पर गोली चला देता और अवैध वसूली कर वह धनवान बनाना चाहता था। मुठभेड़ में घायल हुए दूसरा बदमाश जयंत उर्फ गोलू उसका दाया हाथ है, हर अपराध में वह उसके साथ रहता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें