फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट से सुलझेगी अब निशि वर्मा की गुत्थी, सलमान की फरारी से शक और बढ़ा

Thu, 29 Dec 2016 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थापर नगर नाले से मिले महिला के शव और दिल्ली से लापता निशि वर्मा की गुत्थी अब डीएनए टेस्ट से सुलझेगी। पुलिस मानकर चल रही है कि यह शव दिल्ली निवासी निशि वर्मा का है। हालांकि निशि के पति हरीश इससे इंकार कर चुके हैं। ऐसे में पुलिस शव के बिसरे की जांच आगरा एफएसएल से कराएगी। वहीं, निशि के बच्चों का भी डीएनए टेस्ट होगा। पुलिस दोनों रिपोर्टों का मिलान करने के बाद स्थिति स्पष्ट करेगी। वहीं, पुलिस आरोपी सलमान की तलाश में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन


दरअसल भजनपुरा दिल्ली निवासी कपड़ा कारोबारी हरीश वर्मा मंगलवार को मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी निशि वर्मा लापता है। जिसकी गुमशुदगी भजनपुर थाने पर दर्ज है। हरीश ने नाले में मिला शव निशि का होने से इंकार कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखते हुए शव का पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कराया था।
सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के अनुसार हरीश ने पूछताछ में बताया कि निशि की लिसाड़ी गेट निवासी सलमान से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद निशि घर से तीन लाख के जेवर लेकर सलमान के साथ चली गई थी। अभी तक की जांच पड़ताल में प्राइम सस्पेक्ट सलमान ही है। उसके पकड़ में आने के बाद ही निशि के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन हरीश से पूछताछ के बाद इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए निशि के बच्चों का डीएनए टेस्ट और बिसरे की आगरा फोरेंसिक लैब से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


सलमान की फरारी से शक बढ़ा
सीओ के अनुसार पांच दिसंबर तक निशि और सलमान फोन पर लंबी बातें करते थे। जिसके बाद सलमान ने अपने एक मोबाइल नंबर को पोर्ट करा लिया। जिससे कॉल डिटेल नहीं मिल सकी है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस मान रही है कि सलमान ने ही निशि की हत्या की है। एक सप्ताह से सलमान भी घर से फरार है। सलमान के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। सवाल है कि यदि सलमान निशि को नहीं जानता तो फिर वह घर से फरार क्यों है। सलमान की फरारी ने शक और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें