मेरठ में कचहरी परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक पुरुष का काफी पुराना शव पड़ा मिला। शव का अधिकतर हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका था। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। वीआईपी क्षेत्र में शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
वहीं, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव मौके पर कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही है।