फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आधी रात को हवा में उड़ी कानून व्यवस्था, युवक को जबरन कार में डालकर पीटा, बैग लूटा

Sun, 22 Sep 2019 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने आधी रात मेरठ शहर की कानून व्यवस्था को धता बताकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। कार सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर मोदीपुरम तिराहे से एक युवक को अगवा कर कार में डाल लिया। बदमाशों ने युवक की शर्ट उतारकर पहले पीटा और फिर बैग लूट लिया। छठी वाहिनी पीएसी के सामने युवक कार से कूद गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला सिपाही को गोली मारकर लूटे दो लाख रुपये और स्कूटी, गाजियाबाद से लौट रही थी ससुराल
विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र में अंसल कॉलोनी निवासी विभव गोयल पुत्र सुशील गोयल दिल्ली की ट्रेवल्स कंपनी में जॉब करते हैं। विभव शनिवार देर रात देहरादून से मेरठ लौटे थे। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे ऑटो का इंतजार करने के दौरान स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने विभव को जबरन कार में डाल लिया। विभव से बैग लूटने के बाद बुरी तरह पीटा। नकदी और मोबाइल लूटने की कोशिश की। पीएसी वाहिनी के सामने विभव ने कार से कूदकर शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर यूपी 100 और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें