फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना पिस्टल दिखाकर महिला का पर्स छीना, जीटीबी एंक्लेव में हुई वारदात

Sun, 22 Sep 2019 01:35 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव इलाके में बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाश खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर एक महिला का पर्स छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश अपनी बाइक और खिलौने वाली पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


महिला के शिकायत नहीं करने पर पुलिस ने एक चश्मदीद की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पूरन सिंह चौहान जीटीबी एंक्लेव स्थित जनता फ्लैट में रहते हैं। वह मार्शल आर्ट ट्रेनर हैं। पूरन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह छत पर था। 

तभी घर के बाहर लगे बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को पिस्टल दिखाकर उससे लूटपाट कर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आस पास मौजूद लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। बदमाश पिस्टल तान कर लोगों को डराते हुए भागे। लेकिन लोगों ने पीछा करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से बदमाश अपनी बाइक व पिस्टल छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। महिला ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाश महिला से पर्स लूटकर ले गए हैं। पुलिस चश्मदीद पूरन की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें