फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवला फाटक पर महिलाओं पर हमला कर लूटपाट  

Mon, 05 Sep 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर जाम लगाते लोगों से पुलिस की होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रोड और उससे जुड़े संपर्क मार्गों पर बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। सरस्वती लोक कॉलोनी के गेट पर रविवार रात महिला से पर्स लूटने के बाद मेवला फाटक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने देवलोक कॉलोनी स्कूटी सवार दो महिलाओं और एक मासूम पर जानलेवा हमला बोल दिया। स्कूटी गिरने पर चोटिल हुई महिलाओं और बच्चे को बेरहमी से पीटा गया। बदमाश सोने की चेन, कुंडल और मोबाइल फोन लूटकर आसानी से फरार हो गए। घटना से गुस्साए भाजपाइयों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। भाजपाइयों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


देवलोक कॉलोनी निवासी व्यापारी और भाजपा नेता वीशु अग्रवाल की बहन नेहा अग्रवाल (32) अपने बेटे शिवम (10) और पड़ोस की सहेली पूजा गुप्ता (25) के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। रात करीब 8:45 बजे जब वह मेवला फाटक के निकट पहुंचीं तो तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बाइक से स्कूटी में टक्कर दे मारी। जिससे तीनों स्कूटी समेत सड़क पर जा गिरे। जिसके बाद बदमाशों ने उन पर तमंचे तानकर लूटपाट शुरू कर दी। नेहा ने उठने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें जोर से धक्का दिया, जिससे उनके घुटने में गंभीर चोट आई। शिवम और नेहा की भी बेरहमी से पिटाई की। वीशु के अनुसार बदमाश पूजा और नेहा के गले की चेन, कुंडल और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए । 

भड़के भाजपाई पुलिस से उलझे
सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा समेत देवलोक कॉलोनी के लोग वहां पहुंच गए। उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कमल दत्त ने कहा कि शहर में जंगल राज है। कुछ देर पहले सरस्वती लोक में लूट हुई थी। उसके कुछ देर बाद ही पास ही में लूटपाट होना यह बताता है कि सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। गुस्साए लोग जाम लगाने लगे तो इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। काफी देर गर्मागर्मी के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी पुलिस
वारदात के बाद पहुंची टीपी नगर पुलिस बदमाशों की सूचना फ्लैश करने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। वीशु ने बताया कि लूट की घटना करीब पौने नौ बजे हो गई थी। लेकिन सूचना देने के बाद भी करीब सवा नौ बजे टीपी नगर थाने की फैंटम वहां आई। फैंटम पुलिस ने कहा कि यह घटना उनके थाने की नही है। यहां ब्रह्मपुरी थाना पड़ता है। पुलिस वाले वहीं खडे़ रहे। 9:30 बजे के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस वहां पहुंची। 

मासूम पर भी नहीं आया रहम
बेरहम बदमाशों को 10 साल के मासूम शिवम पर भी रहम नही आया। बदमाशों ने उसे भी कई चांटे मारे। वह मम्मी मम्मी कर रोया तो बदमाशों ने उसके बाल खींचकर घुमा दिया। उसकी चीख निकल गई तो एक बदमाश ने उसका मुंह बंद कर दिया। बदमाश जाते हुए धमका गए कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। तीनों पीड़ितों के चेहरों पर दहशत साफ देखी जा रही थी। उनका शरीर कांप रहा था और खौफ के चलते कुछ बोल तक नहीं पा रहे थे।

‘पुलिस से लिखवाकर लाओ’
घायल नेहा, शिवम और पूजा को वीशु लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने बेरुखी दिखा दी। कहा कि यह पुलिस केस है और पहले पुलिस से लिखवाकर लाओ। उसके बाद डॉक्टरी होगी। काफी देर बाद वहां डॉक्टर आए और उपचार शुरू हुआ। 

सीसीटीवी कैमरे तलाश रही पुलिस 
जिस जगह घटना हुई उसके आसपास कुछ दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वारदात के बाद पुलिस इन दुकानों पर गई, लेकिन कई दुकानें बंद थीं। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि सोमवार को दुकानों को चेक कर फुटेज ली जाएगी। बदमाश लोकल ही लग रहे हैं। पुलिस इसे गंभीरता से लेकर जल्द बदमाशों तक पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें