फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी पर हथौड़ी से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मृत समझ झाड़ियों में फेंका, फिर ऐसी बची जान

Mon, 30 Dec 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के गांव वानवाला में युवक ने बहनोई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। युवक ने महिला पर पाठल और हथौड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। महिला को मृत समझकर बुंदकी रोड पर नहर के किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहा रिक्शा चालक घायल महिला को उठाकर थाने ले गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव नत्थावाली निवासी गुरप्रीत कौर (25) पुत्री निशावर सिंह का विवाह 2011 में क्षेत्र के गांव वानवाला निवासी गुरसेवक सिंह से हुआ था। शादी के दो साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। शादी के तीन साल बाद गुरसेवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पति के हिस्से की 40 बीघा जमीन महिला के नाम आ गई। जमीन हाथ से न निकले इस लालच में उसके देवर ने परिजनों के सामने भाभी से शादी का प्रस्ताव रखा। 2014 में गुरप्रीत कौर की शादी देवर गुरजंट सिंह के साथ हो गई। इसके बाद उसे एक और बेटा हुआ। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी महिला से संबंध हो गए, जिसके चलते वह उसका उत्पीड़न करने लगा। छोटी-छोटी बात पर उसे पीटता और अभद्रता करता था। उसके पति और नजीबाबाद निवासी उसके ननदोई गुरजीत सिंह ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। 

यह भी पढ़ें: कईं घंटे तक कमरे से बाहर नहीं आई विवाहिता बेटी..., घरवालों ने झांककर देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कपड़े दिलाने का बहाना बनाकर पति व ननदोई उसे गाड़ी में बैठाकर नजीबाबाद ले जाने लगे। बुंदकी मार्ग पर नहर के पास उन्होंने गाड़ी रोक ली। उसे गाड़ी से उतारा और गाड़ी में पहले से रखी पाठल और हथौड़ी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी डरा कर वहां से भगा दिया। महिला को मृत समझकर आरोपी उसे नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर चले गए। एक घंटे बाद उसे होश आया तो उसने राहगीरों से मदद मांगी। वहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने उसे नजीबाबाद की आदर्शनगर पुलिस चौकी पहुंचाया। पुलिस उसे नजीबाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। शनिवार रात उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बड़े भाई गुरमेल सिंह की तहरीर पर आदर्श नगर पुलिस ने गुरजंट सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें