फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! 65 साल के बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी की जमकर पिटाई

Mon, 30 Dec 2019 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में छह साल की मासूम से 65 साल के बुजुर्ग ने दरिंदगी कर दी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र की कॉलोनी के एक मकान में ऊपरी मंजिल पर 65 साल का बीरपाल सिंह रहता है जबकि प्रथम तल पर दूसरा परिवार रहता है। रविवार दोपहर बीरपाल इस परिवार की छह साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था। बीरपाल के बुजुर्ग होने के चलते किसी ने एतराज भी नहीं किया। आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी कर दी। इसकी जानकारी लगने पर बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपी बीरपाल को घेरकर जमकर पीटा। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे समझा बुझाकर माफी मंगवाकर छुड़वा दिया था। 

यह भी पढ़ें: अश्लील मूवी दिखाकर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह के अनुसार बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें