फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने पहले रची कत्ल की साजिश, फिर पत्नी-बेटियों संग दिया अंजाम, अब ऐसे खुला राज

Thu, 05 Dec 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसएसपी ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार सुभाष चंद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी तांत्रिक है, जिसने 3.50 लाख रुपयों को एक करोड़ बनाने का झांसा देकर सुभाष चंद से रुपये ऐंठ लिए थे। जब सुभाष ने रुपये वापस मांगे तो मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी, पुत्रियों और एक साथी के साथ मिलकर सुभाष की हत्या कर दी। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन दिसंबर की सुबह हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के गांव महेश्वरी निवासी लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार सुभाष चंद की खून से लथपथ लाश फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव नानका में सड़क किनारे प्लाट में खड़ी उन्हीं की कार में मिली थी। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। क्राइम ब्रांच और थाना फतेहपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी अरशद, उसकी पत्नी और दो बेटियों समेत पांच आरोपियों को बृहस्पतिवार सुबह न्यू गणेश विहार गांव कोरी माजरा से गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार की कॉल डिटेल की जांच की, जिसके बाद आरोपी पकड़े गए।

यह भी पढ़ें: मासूम चिल्लाता रहा... नहीं कांपे फुफेरे भाई के हाथ, कत्ल की असली वजह जानने में जुटे अफसर

विज्ञापन

पैसा लौटाने का झांसा देकर बुलाया और नशे की गोलियां दीं

एसएसपी ने बताया कि अरशद ने पूछताछ में बताया कि वह तांत्रिक विद्या जानता है। उसने सुभाष चंद से 3.50 लाख रुपये यह कहकर लिए थे कि वो इन्हें तंत्रमंत्र से एक करोड़ रुपये बना देगा। जब ठगी का पता चला तो सुभाष चंद रुपये वापस मांगने लगा। रुपये लौटाने में असमर्थ होने पर उसने सुभाष की हत्या करने का प्लान बनाया। उसने रुपये लौटाने के बहाने सुभाष को घर बुलाया। पत्नी और दोनों बेटियों ने चाय में नशीली गोलियां पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह और उसका साथी वकील उर्फ सोनू सुभाष को बाइक पर बैठाकर गांव नानका ले गए और उनकी कार भी एक चालक से वहीं मंगा ली। बेहोशी की हालत में ही सुभाष को ड्राइवर सीट पर बैठाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गए। आरोपी जिला छोड़कर भागने की फिराक में थे। 

इनकी हुई गिरफ्तारी
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अरशद, उसकी पत्नी फिरदौस, पुत्री अजमा व नगमा मूल निवासी गांव रसूलपुर पापड़ी थाना गागलहेड़ी और वर्तमान निवासी गणेश विहार गांव कोरी माजरा को गिरफ्तार किया गया है। अरशद के साथ साथी वकील उर्फ सोनू निवासी वेद विहार कोतवाली सदर बाजार को भी पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: साध्वी की हत्या के लिए महंत शंकरदास ने रची थी ये खौफनाक साजिश, वजह है बड़ी
विज्ञापन

मोबाइल, चाकू और अन्य सामान बरामद 

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। सुभाष चंद का मोबाइल, अरशद की खून लगी जैकेट व पैंट, नशीली गोलियों का पत्ता, दो खाली बैग बरामद हुए हैं। 

पुलिस टीम को मिली सफलता
घटना में खुलासा करने में थाना फतेहपुर प्रभारी अमित शर्मा, सर्विलांस प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, थाना फतेहपुर उपनिरीक्षक अजय प्रसाद, अभिसूचना विंग के प्रभारी जर्रार हुसैन, स्वाट टीम के प्रभारी मुबारिक हसन, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, रघुनाथ सिंह, दीपचंद यादव, हेडकांस्टेबल सतेंद्र सोलंकी, संजय कुमार, विनीत, नितिन मलिक, मोहित कुमार, सोहेल खान, कणाल मलिक, सतपाल सिंह, सचिन कुमार, ऊषा और अल्पना शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें