फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ननिहाल में आई युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Aug 2019 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आई युवती को पांच युवकों ने अगवा कर लिया। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना चिलकाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है, कि उसकी बेटी पांच दिन पूर्व चिलकाना के एक गांव में अपने ननिहाल में आई थी। सोमवार की देर शाम उसकी बेटी कस्बे में एक अन्य मोहल्ले में अपनी एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया और बाइक पर जंगल में ले गए। 

यह भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के लिए रची खतरनाक साजिश, डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाती रही छात्रा, नहीं बुलाई पुलिस
विज्ञापन


आरोप है कि जहां पर बाइक सवार युवकों के तीन अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि पांचों युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गए। उसकी बेटी ने घटना की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिक बनाकर दी ये धमकी

थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पीड़ित युवती से घटना की जानकारी करने के बाद वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी युवकों की तलाश की। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अफजाल पुत्र आलिम और इनाम पुत्र शब्बीरा निवासी मोहल्ला गढ़ी चिलकाना व उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें