एक महीना पहले कुल्लू से वायरल हुए अश्लील वीडियो प्रकरण में पुलिस ने महिला नेता और दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो बनाने, आपस में शेयर करने और फिर सार्वजनिक करने के जुर्म में शिकायतकर्ता पीड़िता, वीडियो में नजर आने वाले शख्स और उसकी पत्नी पर कार्रवाई की है। कुल्लू पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।
कुल्लू पुलिस ने मंगलवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सभी मिटाए साक्ष्यों को रिकवर करके और मौजूदा विश्लेषण के बाद उसमें संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बंजार की एक महिला नेता और युवा मोर्चा सदस्य का एक माह पहले सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के दूसरे ही दिन इसका ऑडियो भी सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें:
युवक की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने उगले कई राज
कुल्लू पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही मंडी जिले के दो लोगों को अश्लील वीडियो व्हाट्सऐप पर शेयर करने और फेसबुक पर अपलोड करने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने पर दस लोगों को नामजद किया था। एसपी गौरव सिंह ने अश्लील वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।