फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! ससुर को जेल भिजवाकर जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, पीड़ित किशोरी ने सुनाई आपबीती

Tue, 31 Aug 2021 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

किशोरी ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद से आरोपी ने दोनों बहनों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। सोमवार को दोनों बहनें किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
मेरठ समाचार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में पिता ने एक बेटी की हत्या कर दी थी। पिता अब जेल में हैं। मृतक युवती की 14 वर्षीय बहन ने अब जीजा फरमान पर एक माह से बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद से आरोपी ने दोनों बहनों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। सोमवार को दोनों बहनें किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पीड़िता की बहन ने फरमान से प्रेम विवाह कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर पिता ने हत्या कर शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। फरमान ने शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की थी। कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पिता मंजूर को जेल भेज दिया गया। मृतक युवती की दो बहनों ने पिता के खिलाफ बयान दिए थे। घटना के बाद से वह जीजा फरमान के पास थीं।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को मृतका की 14 वर्षीय बहन ने जीजा पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया और लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर दी। दोनों बहनें किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची। और आरोपी फरमान के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी फरमान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें