फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक को गोलियों से भून डाला, शहर में सनसनी

Tue, 21 Feb 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजकुंड पर अंग्रेजी व देशी शराब ठेके की अवैध कैंटीन में सोमवार सरेशाम एक युवक को बदमाशों ने गोलियां से भून दिया। इस सनसनीखेज वारदात को कैंटीन में 25 लोगों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। दो बदमाशों ने एक के बाद एक 12 गोलियां मारकर उसका शरीर छलनी कर दिया। देर रात तक शव की पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बदमाशों ने एक युवक को गोलियां से भून डाला

मामले की जानकारी लेते एसपी सिटी
वारदात शाम करीब 7:15 बजे की है। कैंटीन संचालक रणसिंह के मुताबिक एक टेबल पर बैठे दो युवक अंग्रेजी शराब पी रहे थे। कैंटीन में उस समय करीब 25 लोग बैठे थे। इस दौरान कैंटीन में पहुंचे दो हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बदमाशों ने एक युवक को गोलियां से भून डाला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतक युवक का साथी, ठेके का सेल्समैन, कैंटीन संचालक और वहां पर शराब पीने वाले लोग भाग चुके थे। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। मौके से लाल रंग की पल्सर बाइक, युवक की जेब से दो पैन ड्राइव मिली हैं। लैपटॉप पर पैन ड्राइव को चलाकर देखा गया। जिसमें बच्चों की कार्टून फिल्म और गेम थे। बाइक लालकुर्ती के साहिल नाम के युवक की निकली। शव की शिनाख्त और उसके साथी के मिलने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें