वहीं सूचना पर एसएसआई सिविल लाइन उपेंद्र सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी राजू निवासी राधा गार्डन को पकड़ लिया और इनोवा कब्जे में ले ली, जबकि राजीव जैन, गिरीश समेत तीन आरोपी वहां से भाग निकले। दरोगा का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। दरोगा की तहरीर पर राजीव जैन समेत चारों आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया।
गिरेबान पकड़ते ही बखेड़ा
दरोगा विजय कुमार ने बताया कि भाजपा विधायक का करीबी बताकर राजीव जैन ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि चार दिन रुक जा। विधायक जी बाहर गए हैं। आते ही तुझ पर कार्रवाई पहले होगी। फोन सुनने में क्या परेशानी होती है। इतना कहकर दरोगा का राजीव जैन ने गिरेबान पकड़ा। दरोगा के साथ तीनों सिपाहियों ने भाजपा नेता को ललकारा। लोगों की भीड़ लगने पर वह गाड़ी छोड़कर इधर-उधर भाग गए।
विधायक का करीबी बताया
भाजपा नेताके करीबी बताकर दरोगा के साथ मारपीट की गई है। दरोगा से मारपीट के मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है। चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/