फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में सुनील राठी का हाथ : विधायक योगेश धामा

Thu, 13 Aug 2020 06:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या में कुख्यात सुनील राठी का हाथ है। उन्होंने एसपी पर अपराधियों के संरक्षण का आरोप लगाया और तत्कालीन एसओ की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि खोखर की हत्या में मनमर्जी से नामजदगी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कहेगी, तभी जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक धामा ने कहा कि संजय खोखर की हत्या में अपरोक्ष रूप से सुनील राठी का हाथ है। खोखर मेरा नजदीकी था और पार्टी का पुराना वफादार था। दहशत फैलाने के लिए उसकी हत्या की गई। एसपी अजय कुमार सिंह पर आरोप लगाया कि वह जब से जिले में आए हैं, तब से राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। पुलिस सुनील राठी को बचाने का काम कर रही है। राजबाला चौधरी के लाइसेंस को निरस्त करने के बजाए निलंबित किया गया है, इससे भी अधिकारियों की भूमिका पर सवाल है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बोले, हम कर रहे हैं अपना काम
एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि वह अपना कार्य बेहद निष्पक्षता के साथ कर रहे हैं। जो अपराध हुए हैं, उनका अनावरण किया गया। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें