फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Fri, 01 Feb 2019 12:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

मेरठ में नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के 41 रसूखदार आरोपियों पर उचित कार्रवाई न होने पर मुकदमे के वादी ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल कर दी। इस वीडियो में कुछ भाजपाइयों के नाम भी उजागर किए गए तो हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक भाजपा नेता ने वादी को जान से मारने की धमकी दे दी। भाजपा नेता के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में न्यू गोविंदपुरी निवासी मुर्सलीन पुत्र हनीफ ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रहीमुद्दीन, पूर्व तहसीलदार, एसडीएम, एक सपा नेता सहित 41 लोगों के खिलाफ करीब एक साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी रहीमुद्दीन को जेल भी भेजा था।

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसने उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाई। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब उसके खिलाफ हत्या की साजिश रची जा रही है। जिसके चलते उसने पूरे मामले की वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। उसमें उसने कुछ भाजपाइयों के नाम भी उजागर किए हैं। 

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो क्लिप देखने के बाद एक भाजपा नेता ने उसे 24 घंटे में परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई दिनेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें