फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, होमगार्ड सस्पेंड

Fri, 01 Feb 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने आधी रात को टाहलीवाल पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल नशे में धुत पाए गए। एसपी ने फौरन दोनों कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, रक्कड़ कालोनी में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड नशे में धुत होकर गहरी नींद में सो रहा था। एसपी ने होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे एसपी दिवाकर शर्मा सादे लिबास में चौकी पहुंचे।

Trending Videos
विज्ञापन

चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल जगतार को इसकी भनक लग गई, वह मौके से भाग गया। इसे करीब 20 मिनट बाद चौकी में तलब किया गया। इनका एल्को सेंसर परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा 171 मिलीग्राम होने की पुष्टि हुई। कांस्टेबल नीरज भी शराब के नशे में पाया गया।

एसपी ने रात डेढ़ से ढाई बजे तक ऊना शहर, रक्कड़, कोटला कलां में तैनात होमगार्ड जवानों की ड्यूटी का जायजा भी लिया। शहर के करीब दस होमगार्डों का एल्को सेंसर परीक्षण किया, लेकिन कोई नशे में नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें