उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के धामपुर में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस हत्याकांड में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 जुलाई की रात गांव पाडली मांडू में कुत्ते के खरीदारी के रुपयों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। फायरिंग में केहर (58 वर्ष) और प्रशांत डबास उर्फ वीशू (17 वर्ष) की मौत हो गई थी। गांव का सतेंद्र घायल हो गया। सतेंद्र का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में रानू, रामू निवासी पाडली मांडू व जिला मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव खंडशाल निवासी अमीचंद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। मुख्य आरोपी निखिल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात, महिलाओं ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जमकर हंगामा, तस्वीरें
पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में तीन नामजद आरोपियों विपिन पुत्र बलवंत सिंह, नरेंद्र उर्फ बंटी पुत्र बलवंत और ऋतिक उर्फ गोलू पुत्र पवन कुमार निवासी पाडली मांडू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बकौल सीओ, तीनों शातिर अपराधी है और तीनों पर ही कोर्ट हत्याओं के केस विचाराधीन है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/