बागपत में कनवाड़ा गांव के एक पीड़ित ने अपने भाई की हत्या में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर प्रधानमंत्री को फैक्स भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित रामपाल पुत्र अजब सिंह कनवाड़ा गांव का रहने वाला है, उसने पीएम को फैक्स भेजते हुए बताया कि भाई जगवीर बेसिक विभाग में मास्टर थे। उनकी उम्र 65 साल थी, पत्नी की मौत के बाद कोई संतान न होने पर उन्होंने मोहम्मद पुर तहसील बुढ़ाना की 19 वर्षीय किशोरी के साथ शादी करने का मन बनाया और केनरा बैंक से 19 सिंतबर को 22 लाख निकाले और सात लाख की एफडी युवती के नाम कर दी। इसकी भनक मेरे अन्य भाइयों व भतीजों को लगी तो उन्होंने 22 सितंबर की रात्रि जगवीर की हत्या कर दी। इस प्रकरण की जांच सीबीआई में चल रही है।
आरोप है कि अब उक्त मेरे भाई और भतीजों ने एक अन्य युवती को 50 हजार रुपये में तैयार कर पहली युवती के नाम से सात लाख रुपये निकाले। इसमें बैंक के मैनेजर भी शामिल हैं। उसने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/