शामली से 25 हजार का इनामी है टिंडी
पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ टिंडी पर वर्ष 2017 में शामली एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। तभी से वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ शामली जनपद सहित अन्य जिलों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बावरिया गैंग के सदस्य राजू को शामली के झिंझाना में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
खेकड़ा में भी 14 साल पहले की चोरी
पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ टिंडी बावरिया के पिता महेंद्र, पुत्र सोहनलाल निवासी खुशहालगढ़ थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर ने 2004 में खेकड़ा कस्बे में चोरी की। उसके खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। उस पर 2500 रुपये का ईनाम भी है। पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ पाई।
खेकड़ा में दो माह से छिपे थे बावरिया गिरोह के सदस्य
पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ टिंडी दो माह से परिवार सहित खेकड़ा में कांशीराम कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। उसका बहनोई अजय भी परिवार सहित कॉलोनी में ही रहता है। गिरोह के दो सदस्य विशाल व भरत कॉलोनी में अलग कमरा लेकर रहते थे।
बिनौली पुलिस ने की आरोपियों से पूछताछ
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में चार माह पहले लूट का विरोध करने पर महावीरी पत्नी सोहन पाल की हत्या की। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इसमें भी बावरिया गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई। बिनौली पुलिस ने पकड़े गए बावरिया गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/