फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बदन सिंह बद्दो को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बेटे सिकंदर से 'कोडवर्ड' में कही थी ये बात

Tue, 16 Apr 2019 03:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो ने कस्टडी से फरार होने के लिए फुलप्रूफ योजना बनाई थी। उसने न केवल अपने साथी के मोबाइल फोन से बेटे सिकंदर से कोडवर्ड में बात की, बल्कि दाढ़ी मूंछ तक साफ करा ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बद्दो ने होटल मुकुट महल से फरार होते समय अपने बेटे सिकंदर को मिक्का फाइनेंस के मोबाइल से कॉल की थी। उसने सिकंदर से करीब तीन मिनट तक कोड वर्ड में बात की थी। बद्दो ने सिकंदर से कहा था कि बेटा पूजा हो गई है। मैं जा रहा हूं। इसके बाद वह होटल से निकल गया था।

विज्ञापन


दाढ़ी-मूंछ साफ कराई, गेटअप बदला
होटल मुकुट महल से निकलकर बद्दो गाड़ी से साकेत में ब्यूटिशियन के पास पहुंचा था। यह ब्यूटिशियन बद्दो की प्रेमिका बताई गई। यहां बद्दो ने अपनी दाढ़ी मूंछ साफ करा ली थी। वेशभूषा भी बदल ली थी। उसका लुक पूरी तरह से बदल गया था। जिन लोगों ने बद्दो को फरार कराने में पूरी मदद की थी, वह भी एक बार को बद्दो को लुक बदलने के बाद पहचान नहीं पाए थे। बद्दो की प्रेमिका की जानकारी उसके कई साथियों को थी। बद्दो पुलिस कस्टडी से भाग रहा है, यह जानते हुए भी सब उसकी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें