फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की खोपड़ी का कंकाल मिलने से सनसनी

Thu, 12 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खोपड़ी का कंकाल मिलने पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में बच्चे की खोपड़ी का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग तंत्र-मंत्र और बलि की आशंका जताने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को पास ही स्थित श्मशान में दफना दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे कुछ लोगों ने प्रताप विहार के खेत में एक बच्चे की खोपड़ी का कंकाल पड़ा देखा। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोपड़ी को कब्जे में ले लिया।
साथ ही आसपास के खेतों में छानबीन की। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि जिस खेत में खोपड़ी मिली है, उसके कुछ ही दूर श्मशान है। शायद वहीं से ही कोई जानवर खोपड़ी को यहां ले आया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे श्मशान में दफना दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि खोपड़ी जली हुई लग रही थी। तंत्र क्रिया के चलते उसे यहां फेंके जाने की आशंका है। वहीं कुछ लोग नर बलि की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें