फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरण के बाद कुकर्म, फिर मासूम की निर्मम हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म

Fri, 26 Apr 2019 09:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर इलाके में अपहरण कर एक मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्चे का एक पैर और दोनों हाथ कटे थे, जिसके चलते नरबलि का भी अंदेशा जताया गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड बुलाकर इसकी जांच भी कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


यह मामला परतापुर की इंद्रापुरम कॉलोनी का है। कन्नौज का मूल निवासी एक परिवार इंद्रापुरम कॉलोनी में छह महीने से किराये के मकान में रह रहा है। परिवार का सात साल का बेटा 23 अप्रैल को लापता हो गया था। बच्चे को काफी तलाशने के बाद परिजनों ने परतापुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर पर अपहरण करने का शक जताया था। पुलिस ने किशोर से काफी पूछताछ की, लेकिन वह भ्रमित करता रहा।

शुक्रवार दोपहर बच्चे का शव औद्योगिक एरिया में झाड़ियों में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड ने छानबीन शुरू की, तो डॉग घटनास्थल से सीधे आरोपी किशोर के घर पहुंचे और भौंकने लगे। पुलिस ने किशोर से फिर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कुकर्म के बाद हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। उसने भी इंद्रापुरम कालोनी में किराये का मकान लिया हुआ है। दोनों के परिवार एक फैक्टरी में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरबलि का हल्ला मचा
बच्चे का एक पैर और दो हाथ कटे थे। लोगों ने हल्ला मचाया कि उसकी बलि दी गई है। नरबलि की बात सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव को कुत्तों ने नोंचा हुआ है। आरोपी ने ईंट से कुचलकर मारने की बात बताई है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

कुत्ते नोंच रहे थे शव
बच्चे के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। बच्चे का एक पैर लेकर कुत्ते झाड़ियों से बाहर आए, तो उनकी निगाह उस पर पड़ी। लोगों ने कुत्तों को भगाया। इसी दौरान बच्चे का पिता भी वहां पहुंच गया। पैर देखकर वह समझ गया कि यह उसके बेटे का हो सकता है। बच्चे का पैर कुछ दिन पहले जल गया था। जला हुआ निशान देखकर ही उसे शक हुआ। ढूंढ मची तो झाड़ियों में शव मिल गया। निक्कर से पिता ने उसकी पहचान की। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट देखनी अभी बाकी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें