फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार मालिक पर बरसाईं दोनों हाथों से गोलियां

Sat, 07 Jan 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेजगढ़ी चौराहे स्थित कृष्णा प्लाजा में एक शूटर ने शुक्रवार सरेशाम सूर्या बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक पर दोनों हाथों से गोलियां बरसा दीं। पेट और हाथ में गोलियां लगने के बावजूद बार मालिक शूटर पर टूट पड़ा। शूटर को रेस्टोरेंट की किचन में बंद कर लहूलुहान हालत में पुलिस चौकी पर सूचना देने पहुंच गया। पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची तो आरोपी शूटर विंडो तोड़कर फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नोएडा के जेवर टप्पल गांव निवासी सतीश तेवतिया का कृष्णा प्लाजा में सूर्या रेस्टोरेंट एवं बार है। सतीश परिवार के साथ शास्त्रीनगर 51 सी ब्लॉक में रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे सतीश रेस्टोरेंट के ऑफिस में बैठे थे। बार में एक युवक तीन दिन से लगातार आ रहा था और शराब पीकर चला जाता था। घटना के दौरान भी वह बार में शराब पी रहा था, तभी सतीश तेवतिया अपने ऑफिस से निकले। उन्हें देखते ही उस युवक ने दोनों हाथों से पिस्टल से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
सतीश को गोली लगी तो वह एक मेज के नीचे बैठ गए। सतीश ने शूटर पर एक कुर्सी फेंककर मारी और उस पर टूट पड़े। रेस्टोरेंट के कर्मचारी पप्पू व प्रदीप की मदद से सतीश ने आरोपी को किचन में बंद कर दिया। दोनों कर्मचारियों को उसके पहरे पर बैठाया और खुद दूसरी मंजिल से उतरकर तेजगढ़ी पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां पर सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल चेकिंग कर रहे थे। सतीश ने खुद गोली लगने की बात कही तो पुलिस ने उनको आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दो पिस्टल और एक तमंचा छीना
सतीश ने अपने कर्मचारियों की मदद से आरोपी से दो पिस्टल और एक तमंचा छीन लिया। रेस्टोरेंट के बाहर आकर उन्होंने शोर भी मचाया। लेकिन कोई मदद के लिये नहीं आया। इससे पहले पुलिस आरोपी को पकड़ने रेस्टोरेंट पहुंची। लेकिन आरोपी विंडो तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगे है। लेकिन रेस्टोरेंट में निर्माण होने के चलते कैमरे नहीं चल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें