फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में व्यापारी नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Wed, 16 Nov 2016 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में परेशान खड़े व्यापारी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बदमाशों ने संयुक्त व्यापार संघ के नेता और निगम पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर मंगलवार रात शारदा रोड पर गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए। तीन गोलियां लगने के बावजूद खून से लथपथ राजीव बाइक चलाकर खुद ही केएमसी अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए व्यापारियों ने सीओ ब्रह्मपुरी को घेरकर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

पंजाया ब्रह्मपुरी निवासी राजीव गुप्ता उर्फ काले भाजपा नेता होने के साथ ही नगर निगम के वार्ड-38 से पार्षद हैं। इसके अलावा वह संयुक्त व्यापार संघ में मंत्री हैं। मंगलवार रात करीब 11:15 बजे राजीव अपने घर से बाइक से शारदा रोड स्थित डेयरी पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में गश्त कर रहे इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दीपक शर्मा की उनसे बात भी हुई। जीप लेकर इंस्पेक्टर थाने की तरफ चल पड़े। शारदा रोड पर दीप नर्सिंग होम के पास जब राजीव पहुंचे तो अंधेरे में घात लगाकर खड़े तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। 
बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली राजीव के सीने के सामने जेब में रखे मोबाइल फोन में घुस गई, जबकि दूसरी गोली दाहिनी हाथ में कोहनी के पास लगकर पार निकल गई। तीसरी गोली गले के ऊपर लगी। गोलियां लगने पर राजीव वहीं गिर पड़े। तीनों बदमाश बाइक से दिल्ली रोड की तरफ भाग निकले। खून से लथपथ राजीव ने हिम्मत नहीं हारी और खुद ही बाइक स्टार्ट कर सीधे केएमसी हॉस्पिटल जा पहुंचे।  
विज्ञापन

पत्नी हुई बेहोश
पति की हालत देखकर राजीव की पत्नी ममता बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला। फायरिंग की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दीपक अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में व्यापारी की हालत की जानकारी ली। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नेता गौरव शर्मा और अन्य सैकड़ों व्यापारियों ने सीओ को घेरते हुए हंगामा कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें