फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक सतवाई पर हमला, गाड़ी तोड़ी  

Sun, 14 May 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सरधना के छुर गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे सिवालखास से भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई की गाड़ी पर नशे में धुत लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वे बाल-बाल बचे। उनका गनर एक्शन में आया तो हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विधायक घटना के दौरान छुर गांव में ही सड़क का उद्घाटन करने जा रहे थे। गांव से गुजरते समय उन्होंने देखा कि एक दुकान के बाहर दो पक्षों में लाठी-डंडों के साथ संघर्ष हो रहा था। बताया गया कि दुकानदार ब्रजवीर उर्फ बिरजू की दुकान पर गांव के कुछ लोग नशे में धुत होकर पहुंचे थे। मुफ्त में सामान न मिलने पर इन लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी। हमले में बिरजू के भाई देवेंद्र, राज सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। विधायक गाड़ी रुकवाकर झगड़े का कारण पूछने लगे तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर भी लाठी-डंडे बरसा कर गाड़ी का शीशे तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंचे एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सीपी सिंह और इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने घटना की जानकारी ली। घायल देवेंद्र समेत तीन लोगों को विधायक ने ही एंबुलेंस बुलवाकर सीएचसी भिजवाया। जहां से देवेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ सरधना ने बताया कि इस मामले में विधायक और दुकानदार की तरफ से छुर निवासी बबलू, दीपक और राजवीर के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, लूट, तोड़फोड़ जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में दो केस दर्ज किए गए हैं। राजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें