फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलम मेवाती के घर चलता मिला सट्टा,14 धरे  

Mon, 25 Jul 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में सट्टा खेलने वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सट्टे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात पुलिस ने सट्टा किंग असलम मेवाती के घर दबिश दी तो वह अपने बेटे के साथ फरार हो गया। पुलिस ने सात लोगों को असलम के घर से गिरफ्तार किया है। जबकि सात अन्य को एक दूसरे मकान से गिरफ्तार किया है। रात में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली रण विजय सिंह ने एसओ लिसाड़ी गेट के साथ कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने असलम मेवाती के घर से इरशाद, मुकेश, फैसल, राकेश, रतन सिंह, शराफत, दिलशाद, सलीम समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे सट्टा पर्ची के अलावा 26 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि अन्य जो लोग फरार है उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी की हिमाचल में मौत
 लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती 11 जुलाई को अपने घर से चली गई थी। परिजनों ने क्षेत्र निवासी रियाजुद्दीन पर अपहरण का आरोप लगाया था। रियाजुद्दीन कई माह से हिमाचल में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार को उसकी पैर फिसलने से मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लिसाड़ीगेट थाने में शिकायत की है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


सेल्समैन का हत्यारोपी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे वसीम चेंटा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि इस मामले में अन्य लोग पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें