फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली में नाबालिगों को पिस्टल बेचने वाला दबोचा, पहले भी मेरठ में बड़े पैमाने पर पकड़े जा चुके हैं हथियार

Fri, 08 Mar 2024 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दिल्ली में नाबालिगों को पिस्टल बेचने वाला आरोपी दबोचा गया। उसके पास से 10 पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहिया नगर के लक्खीपुरा के रहने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से 10 पिस्टल बरामद की गई हैं। नौशाद अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली के शास्त्री पार्क में रील बनाने वाले नाबालिगों को पिस्टल की सप्लाई करता था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक रील बनाने वाले किशोर का वीडियो देखकर हथियार के बारे में पूछताछ की। जांच में सामने आया कि उसने शास्त्री पार्क से नौशाद से पिस्टल खरीदी थी। दिल्ली पुलिस ने पिस्टल मुहैया कराने वाले एजेंट को पकड़ लिया। उसने बताया कि लक्खीपुरा मेरठ के नौशाद उन्हें अवैध पिस्टल मुहैया कराता था। एक पिस्टल के 25 हजार रुपये वसूली करता था।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की टीम ने लोहियानगर थाना क्षेत्र में छापा मारकर नौशाद को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर कई स्थानों से दस पिस्टल भी बरामद की। नौशाद के तीन साथी पुलिस की सूचना मिलने के बाद घर छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें: Loksabha Elections : हाथी ने चाल बदली तो बदल जाएंगे सियासी समीकरण, BSP के 'इंडिया' में जाने की चर्चाएं तेज
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एसआई अनिल कुमार ने बताया कि नौशाद रील बनाने वाले नाबालिगों को हथियार मुहैया कराता था। देखा जा रहा है कि उससे पहले भी दिल्ली के किस-किस गिरोह को हथियार सप्लाई कराए हैं। लोहियानगर थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी नौशाद को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई है।

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा: आरोपियों ने आठ से 10 लाख रुपये में 14 लोगों को बेचे पेपर, आठ की तलाश में दबिश जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें