उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के खलासी लाइन में चल रही रामलीला में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।