फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार, ये रही हत्या की बड़ी वजह

Wed, 06 Jan 2021 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में चल रहे सुंदरकांड पाठ में जाने से इनकार करने पर पति ने तवे से हमलाकर पत्नी को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला के परिजनों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र की गोल्फ कॉलोनी में मंगलवार देर रात को यह घटना हुई। कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह मूल रूप से गजरौला के हसनपुर का रहने वाला है। उसकी शादी 2011 में दौराला थाना के गांव मटौर निवासी रजनी पुत्री सुशील कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे माही (5) और माधव (7)  हैं। 

पिता लाखन ने बताया कि मंगलवार रात पड़ोसी के घर सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। वह पत्नी मिथलेस व पोती-पोते के साथ गए थे। इसी दौरान बेटे ने फोनकर तुरंत घर आने को कहा। घर पहुंचे तो खून से लथपथ रजनी जमीन पर पड़ी थी। बेटे ने बताया कि रजनी ने सुंदरकांड में जाने से मना कर दिया था। गुस्से में आकर तवा सिर पर मार दिया। इसके बाद सुनील घर से बाहर निकल चीख-चीखकर रोने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम

मायके के लोगों को भगाया 
घटना की जानकारी होने पर रजनी के पिता सुशील अपने परिवार व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सुसराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर मौके से भगा दिया। इसके बाद सुशील भावनपुर थाने पहुंचे। उन्होंने जेठ, जेठानी, ननद और पति के खिलाफ एक राय होकर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत

पति को किया गिरफ्तार 
सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि महिला की हत्या के मामले मे मुख्य आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजनी के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें