फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबधों के विरोध में पति ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने विरोध किया तो पति ने उसे रविवार दोपहर में जंगल में ले जाकर बलकटी से हमला करके उसकी हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति का गांव निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने कई बार विरोध किया तो पति ने अनसुना कर दिया। इसमें रविवार को उसने सुबह में फिर से विरोध किया। इस पर वह उसे गन्ने की छिलाई के बहाने जंगल में ले गया। यहां उसकी गर्दन पर बलकटी से प्रहार करने का प्रयास किया। महिला ने बचाव किया तो बलकटी उसके हाथ में लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग दौडे़ तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद महिला गांव पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और अपने पति के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी। इस मामले में एसएसआई मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें