फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे के पास त्यागी मार्केट में लोन के नाम पर लोगों को ठगने वाली दो फर्जी फाइनेंस कंपनियों का बुधवार रात क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने कंपनी से आठ लड़कियों समेत दस लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस का दावा कि आरोपियों ने 15 दिन पहले ऑफिस खोला था और करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम शिवराम यादव के मुताबिक साइबर सेल एक्सपर्ट उमेश कुमार व उनकी टीम ने मेडिकल पुलिस के साथ तेजगढ़ी पर छापा मारा। जहां पर आरजू और स्टार नाम से दो फाइनेंस कंपनी फर्जी चल रही थीं। जहां पर आठ लड़कियां और पांच युवक थे। पुलिस ने ऑफिस में तलाशी ली, जहां से फर्जी तरीके से लोन के नाम पर लाखों रुपये ठगने के दस्तावेज बरामद किये। पुलिस ने कंप्यूटर और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी विजय निवासी हस्तिनापुर, नदीम निवासी रसूलपुर औरंगाबाद भावनपुर ने बताया कि इन फर्जी कंपनी को नाजिम चलाता है।
नाजिम की तलाश में दबिश
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि यह फर्जी कंपनी नाजिम उर्फ विक्रम की थी। उसने पहले मेरठ में सम्राट के नाम से फर्जी कंपनी खोली थी। साइबर सेल की छापामारी के डर के चलते उसने कंपनी बंद कर ली। पिछले 15 दिन से नई कंपनी खोली थी। पुलिस ने नाजिम की तलाश में उसके गांव रसूलपुर औरंगाबाद में भी दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा। नाजिम ने कई नामों से शहर में अलग अलग फर्जी कंपनियों चला रखी है।
विज्ञापन

यहां तो कॉल कर बुलाते थे
पूछताछ में आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी का हेड ऑफिस नोएडा में होना बताया। यहां तो सिर्फ कॉल करके लोगों को बुलाते थे। लोन दिलाने की सारी प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति से फार्म में खर्च के नाम पर 45 से 55 सौ रुपये लेते थे। ऑफिस में करीब 100 से ऊपर फार्म मिले हैं। जिनको पुलिस ने कब्जे में लिया है। लड़कियां ही दिनभर फोन करके लोन देने के नाम पर लोगों को बुलाती थीं। इस ऑफिस की शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें