फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सेकेंड में बाइक चुराने वाला शातिर चोर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 15 सेकेंड में बाइक चुराने वाले शातिर चोर गिरोह का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह 500 बाइक से ज्यादा बाइक चोरी कर सोतीगंज में कबाड़ियों को बेच चुका है। दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में इस गैंग ने सबसे ज्यादा बाइक चोरी की हैं।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आरोपी नरेश पुत्र वेदू निवासी शाहपुर जैनपुर रोहटा मेरठ को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी नरेश को रोहटा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में नरेश ने बताया है कि उनका गैंग अधिकांश बाइक दिल्ली-एनसीआर में चोरी करता है। जिसके बाद सोतीगंज में वाहन माफिया राहुल काला उर्फ इरफान, अरशद, अय्याश, मुन्नू कबाड़ी निवासी सोतीगंज को बेचते हैं। एक साल में 500 से अधिक बाइक नरेश चोरी करके सोतीगंज में मुन्नू और राहुल काला को बेच चुका हैं। गिरोह में विक्की निवासी शाहपुर जैनपुर रोहटा और नदीम निवासी सोफीपुर पल्लवपुरम के नाम बताए गए हैं।
शमशाद को उस्ताद बताया
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि नरेश शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। कई बार पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। नरेश ने बताया है कि उसका उस्ताद शमशाद है, जो सोतीगंज का निवासी है। उसने 15 सेकेंड में बाइक चोरी करने की कला सिखायी है। बाइक को लॉक तोड़ने के लिए हार्डवेयर टूल इस्तेमाल करते है। चोरी की वक्त दो साथी मौजूद होते है। जोकि बाइक मालिक और अन्य लोगों पर निगरानी रखता है।
विज्ञापन

छह बाइक बरामद हुई
एसएसपी ने बताया है कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई हैं। इन बाइक के चेसिस नंबर घिसकर दूसरे नंबर डाले हुए थे। जिसको बेचने की तैयारी चल रही थी।
सोतीगंज पर कसेंगे शिकंजा
एसएसपी ने कहा कि अधिकांश वाहन चोरों और लुटेरों के तार सोतीगंज से जुड़े मिलते है। सोतीगंज में मुन्नू कबाड़ी, राहुल काला, शहजाद समेत आठ कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने उक्त कबाड़ियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है।
विज्ञापन

खास बातें
500 बाइक चोरी कर सोतीगंज में बेच चुका आरोपी
- दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में की सबसे ज्यादा बाइक चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें