फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला ने दम तोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में एक सप्ताह पूर्व अज्ञात एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर किए गए हमले में घायल हुई महिला ने शुक्रवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। उसकी मौत की खबर सुनकर लोगोें ने रोष उत्पन्न हो गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला तरमीम किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती 23 मार्च को कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला नूरमहल निवासी आसिफ पुत्र हनीफ ने बताया कि उसकी मां अय्यूबन घर में अकेली सो रही थी। उसका बड़ा भाई पड़ोस में ही अपने बच्चों के साथ अलग घर में सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसकी मां पर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी मां को सिर, हाथ तथा पेट आदि में गंभीर चोट आई थी। वह कई घंटे तक अचेत अवस्था में चारपाई पर पड़ी रही। उसका भाई सुबह में घर पहुंचा तो उसने मां को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अय्यूबन के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया था। जिस कारण खून ज्यादा बह निकला। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया है। वहीं, छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें