फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही इलाज के भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी महताब ने बताया कि उसको एक व्यक्ति ने बाट मारकर घायल कर दिया। थाने में तहरीर लेकर पहुंचा तो उसको वहां से भगा दिया। पीड़ित न्याय पाने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट निवासी महताब पुत्र कासिम ने बताया कि वह बीती 28 मार्च की शाम पड़ोस स्थित एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी मीट विक्रेता ने उससे गालीगलौज की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने बाट मार दिया। जिससे उसकी पसलियों में चोट आई है। इस पर वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाकर भगा दिया। पुलिस न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कर रही है और न ही इलाज के लिए सीएचसी भेज रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

टॉप स्कूल रैकिंग आफ इंडिया का अवार्ड मिला
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी मवाना को टॉप स्कूल रैकिंग आफ इंडिया का अवार्ड मिला है। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि शैक्षिक पत्रिका डिजिटल लर्निंग के प्रकाशक टेक्नोमीडिया प्रा. लि. द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाओं के आधार पर शैक्षिक संस्थानों का सर्वे कराया। वर्ष 2018 के सर्वे के आधार पर ट्रांसलेम एकेडमी मवाना को इंडिया टॉप स्कूल रैकिंग में लगातार दूसरी बार शामिल किया। लखनऊ में 28 मार्च को आयोजित 10वें लीडरशिप समिट एवं अवार्ड समारोह में शिक्षिका प्राची चौधरी ने अवार्ड प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 2017 में भी स्कूल को उक्त अवार्ड मिला था। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग सौ विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्यालय चेयरमैन सीमांत जैन ने समस्त स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें